इलाहाबाद समाचार

नारी सम्मान समारोह में नन्हे मुन्नों की रंग विरंगी प्रस्तुतियों ने मन मोहा

प्रयागराज। देव नारायन ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल की मुंडेरा एवं प्रीतम नगर शाखा द्वारा संयुक्तरूप से प्रीतम नगर स्थित दुर्गापूजा पार्क में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं नारी सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

एक तरफ स्कूल के बच्चों द्वारा मनोरंजक रंगारंग कार्यक्रम उपस्थित जनसमूह को बांधे रखने में सफल रहा वहीं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी स्थान बना चुकी महिलाओं को नारी सम्मान से सम्मानित किया गया जो नारी सशक्तिकरण का संदेश दे गया। समारोह की मुख्य अतिथि राज्य विश्वविद्यालय की उप कुल सचिव दीप्ति मिश्रा रहीं ।

जिनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि एवं प्रीतम नगर शाखा की निदेशक मीरा दुबे और मुंडेरा शाखा की प्रधानाचार्या श्रेया दुबे द्वारा नाती सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को नारी सम्मान से सम्मानित किया गया।

नारी सम्मान से सम्मानित होने वालों में उत्तर प्रदेश राज्य विश्विद्यालय की उप कुलसचिव दीप्ति मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय कवियत्री प्रीता बाजपेयी, एचडीएफसी बैंक की प्रबन्धक सरिता त्रिपाठी,मॉडल एवं आर्टिस्ट राजश्री सिंह, नूपुर कपूर, एवं आकांक्षा वर्मा प्रमुख रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता प्रदीप तिवारी, राधाकांत मिश्रा एवं स्कूल की अध्यापिका कोमल ने किया।

अंत संस्था के संस्थापक अनिल दुबे एवं प्रबन्धक आदित्य दुबे द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, तेज प्रताप, पंकज त्रिपाठी,पार्षद अमरजीत सिंह, समाजसेवी तारिक सईद अज्जू, राकेश जैन, पूर्व पार्षद आनन्द सिंह, पूर्व पार्षद चन्द्रावती तिवारी, मनीष घोष,रणजीत सिंह, एवं बच्चों के साथ ही अभिवावकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button