शनि भगवान की शोभायात्रा निकली, बड़ी संख्या में शामिल हुए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी
प्रयागराज। आज दिनांक 08.02.2020 को श्री प्रवीण मिश्रा जी शनि पीठाधीश्वर नैनी प्रयागराज की देखरेख में शनि भगवान की शोभायात्रा अलौकिक शनिधाम शिविर स्थित सेक्टर न 4 अन्नपूर्णा मार्ग से प्रारंभ होकर गंगोली शिवाला मार्ग, ओल्ड जी0 टी0 मार्ग, काली मार्ग, त्रिवेणी मार्ग से होकर पीपा पुल न 2 से होकर संगम अपर मार्ग से संगम जाकर अपनी बहन यमुना से मिलकर भव्य आरती किया।

फिर वापसी संगम लोअर मार्ग से पीपा पुल न 3 पारकर अन्नपूर्णा मार्ग से अपने शिविर में समाप्त किया।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक झूंसी श्री यशपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संगम श्री सत्य प्रकाश शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक महावीर जी श्री वीरेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक परेड श्री अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रयागवाल, प्रभारी निरीक्षक झूंसी, प्रभारी निरीक्षक कल्पवासी, प्रभारी निरीक्षक खाकचौक, प्रभारी निरीक्षक प्राचीन गंगा, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक संगम व पुलिस के अन्य अधिकारीगण, यातायात पुलिस, व RAF के अधिकारीगण मौजूद रहे।



