Latest

शहर के गिरजाघरों को रंगीन रोशनी से सजाया

हर चर्च आकर्षक विद्युत लाइटों से जगमगा रहे

मसीहियों के घर में उत्सव मनाने का दौर भी शुरू

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के मसीही समुदाय के आराध्य प्रभु यीशु (ईसा मसीह) का जन्मोत्सव आज शुक्रवार की मध्यरात्रि में मनाया जाएगा। यीशु के स्वागत की प्रयागराज में भी तैयारी जोरों पर है। लोगों में उत्‍साह का माहौल है। शहर के गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हर चर्च आकर्षक विद्युत लाइटों से जगमगा रहे हैं। मसीहियों के घर में उत्सव मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्‍सव में कोविड गाइडलाइन का भी पूरा ख्‍याल रखा जाएगा। वहीं बाजारों में भी क्रिसमस की खरीदारी जोरों पर है।

*कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा*

इससे पूर्व गुरुवार की देर रात तक घरों में कैरल सिंगिंग की गूंज होती रही। कोरोना संक्रमण के कारण क्रिसमस पर चर्चों में कोविड-19 नियम का पालन किया जाएगा। यीशु के जन्म पर बाइबिल का पाठ, कैरल सिंगिंग व केक काटने की परंपरा निभाई जाएगी। हालांकि उत्‍सव को मनाने में कोरोना संक्रमण की पाबंदियों का भी पालन किया जाएगा। बोन फायर सर्विस के पास ज्यादा भीड़ नहीं होगी। चर्च में 10 साल तक के बच्चों व 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को रात में आने से रोका गया है।

*कैथलिक मसीही सेंट जोजफ चर्च में करेंगे प्रार्थना*

आज रात कैथलिक व प्रोटेस्टेंट वर्ग के मसीही अपने-अपने चर्चों में प्रार्थना करेंगे। कैथलिक मसीही सेंट जोजफ चर्च में प्रार्थना करेंगे। प्रार्थना की शुरुआत रात 10 बजे से होगी। जो रात दो बजे तक चलेगी। 25 दिसंबर की सुबह आठ बजे पुन: विशेष प्रार्थना की जाएगी। भीड़ एकत्र न हो उसका विशेष निर्देश दिया गया है। प्रार्थना का इंटरनेट मीडिया में प्रसारण किया जाएगा, जिससे घर बैठे लोग उसे देख सकें।

*प्रोटेस्‍टेंट मसीही पत्‍थर गिरजाघर में प्रार्थना को जुटेंगे लोग*

प्रोटेस्टेंट मसीही पत्थर गिरजाघर में प्रार्थना करने के लिए एकत्र होंगे। यहां रात 10.30 बजे से प्रार्थना शुरू होगी। इसके अलावा हर चर्च में रात 11 बजे के बाद से प्रार्थना शुरू हो जाएगी। मध्य रात्रि अर्थात 12 बजे के बाद प्रभु यीशु मसीह के जन्म होने की खुशी मनाते हुए बाइबिल का पाठ होगा। केक काटकर कैरल सिंगिंग किया जाएगा।

*मास्क लगाकर आने का निर्देश*

मसीही समुदाय के लोगों को चर्च में मास्क लगाकर आने का निर्देश दिया गया है। बिना मास्क लगाकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। शारीरिक दूरी मानक का पालन करते हुए चर्च के अंदर सबको बैठाया जाएगा।

*सौ से अधिक नहीं होगी भीड़*

भीड़ एकत्र न हो उसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर चर्च में 80 से सौ लोगों को अंदर प्रवेश देने का लक्ष्य है। इससे अधिक भीड़ होने पर लोगों को चर्च के बाहर रुकना पड़ेगा।

*मसीही समुदाय के घर-घर चमकेगा तारा*

मसीही समुदाय के लोग अपने घरों में एक तारा लगाएंगे। वह तारा प्रभु यीशु के जन्म होने का प्रतीक है। तारा लगाकर संदेश देंगे कि उनके घर में प्रभु यीशु का जन्म हुआ है।

Related Articles

Back to top button