मुंबई पालघर में साधुओं के जघन्य हत्याकांड के दोषियों की कड़ी सजा दी जाए- स्वामी महेशाश्रम जी महाराज
प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला ) । अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कि महाराष्ट्र के पालघर में हुए तीन संतों की हत्या की निंदा महाराष्ट्र और भारत सरकार से इस जघडं हत्या का जांच कराकर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया।
शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महाराज ने अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के सभी उच्च पदाधिकारियों से दूरभाष से परामर्श कर यह निर्णय लिया की दंडी संन्यासी परिषद जूना अखाड़े के साथ है अखाड़ा जो भी निर्णय लेगा हम उनके साथ खड़े होंगे।
अगर महाराष्ट्र सरकार उचित कार्यवाही नहीं करती तो साधु समाज महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए उन जघडं हत्यारों को सजा देने के लिए स्वयं अग्रसर होगा क्योंकि आज के समाज में वोट की राजनीति के चलते भारत में साधुओं के ऊपर जगह-जगह आक्रमण किए जा रहे हैं।
अब यह बर्दाश्त से बाहर हो चला है अगर सरकार उचित निर्णय नहीं लेती उन दुष्टों के साथ तो सरकार को भी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा
हिंदू रक्षा का नारा देकर सत्ता में आने वाले सरकार को संतों की रक्षा में लापरवाही बर्तना यह साधु समाज को बर्दाश्त नहीं है इसलिए लाकडाऊन ड खत्म होने के बाद जूना अखाड़े के संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज से परामर्श कर अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।




