Latest

कांग्रेसजनों ने शहीद किसानों को कैंडिल मार्च द्वारा दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कृषि कानूनों को वापस लेने को किसानों की जीत बताते खुशी जतायी है।पत्थर गिरजा पर शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन की अध्यक्षता में एकत्र पार्टीजनों ने कहा कि किसानों के सत्याग्रह के आगे सरकार का अहंकार झुका है। सरकार के कानून वापस लेने में देरी से 700 किसान शहीद हो गए।प्रधानमंत्री को देश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेसजनों ने शहीद किसानों की स्मृति में कैंडिल मार्च निकाला जो सुभाष चौराहा पहुँचा जहाँ किसानों को श्रद्धांजलि दी गई । प्रभारी प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला,किशोर वार्ष्णेय ,फुज़ैल हाशमी,विजय मिश्रा,हरिकेश त्रिपाठी,अभय अवस्थी,सुष्मिता यादव,जावेद उर्फी,अनूप सिंह,अरशद अली, नयन कुशवाहा,अशोक सोनी , राम मनोरथ सरोज ,अजहर वारसी ,कमाल अली,प्रदीप द्विवेदी, अंजुम नाज़,रोहन सिंह,इशरत चाँद,रजिया सुल्तान, अनिल कुशवाहा ,कामेश्वर सोनकर,हसीन,अजमल राजू, रेयाज़अहमद,जाहिद नेता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button