Latest

छह श्रमिक ट्रेनों से घर लौटे 10 हजार प्रवासी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के स्टेशनों पर रुकने वाली तथा पहुंचने वाली श्रमिक ट्रेनों से अब तक 3 लाख से अधिक यात्रियों को वापस लाया गया है।

1824 से अधिक श्रमिक ट्रेनों में उमरे और आईआरसीटीसी द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर 26.7 लाख से अधिक भोजन या भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें मुफ्त दी गईं।


राज्यों की मांग के अनुरूप प्रयागराज मण्डल द्वारा मंगलवार, 23 जून को 06 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से लगभग 10,500 प्रवासियों को उनके गृहराज्य तक ले जाया जा रहा है।

उमरे ने 22 जून तक 2.11 लाख प्रवासियों और अन्य फंसे हुए व्यक्तियों के लिए 164 श्रमिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें0 प्रयागराज से 84, झांसी से 63 और आगरा मण्डल से 17 ट्रेनें चली हैं।

Related Articles

Back to top button