कोरोना से 23 की मौत 1145 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शनिवार को जिले में कोरोना के 1145 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 23 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर शनिवार को 13339 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 1769 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 73 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया । तो 1696 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 49635 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है । कि शनिवार को भी इस महामारी के चलते 23 लोगों को जान गंवानी पड़ी । आज 1145 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार आ रही थी ।जो अब संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने लगी है । जहां संक्रमितओं की संख्या कम हो रही है वही मृतकों की संख्या बढ़ रही है जो चिंता का विषय बना हुआ है।




