संगम कला- संस्कृति एकता सम्मान कल्पना सहाय एवं अतुल द्विवेदी को

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर की प्रतिष्ठित संस्था “एकता”द्वारा कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के दो पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों कल्पना सहाय एवं अतुल द्विवेदी को “संगम कला-संस्कृति एकता सम्मान ” से सम्मानित किया गया। एकता संस्था द्वारा भारतीय कला-संस्कृति के प्रचार-प्रसार उसके संवर्धन और इस कला से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी पहचान स्थापित करने के लिए विविध आयोजन किये जाते हैं।
भारतीय कला – संस्कृति के मान-सम्मान को बढ़ाने और इस कला से जुड़े नव प्रतिभाओं का मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान जैसे उल्लेखनीय कार्यों से जुड़े लोगों को एकता संस्था द्वारा प्रति वर्ष “संगम-संस्कृति एकता सम्मान” दिया जाता है।इसी कड़ी में कल्पना सहाय को केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय में विशेषज्ञ समिति की सदस्य के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं श्री अतुल द्विवेदी को भारतेंदु नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश का सदस्य बनने पर यह सम्मान संस्कार भारती के पंडाल में प्रदान किया गया। अपने पद पर रहते हुए दोनों ही पूर्व अधिकारियों ने देश के विविध प्रान्तों की संस्कृति एवं कलाओं को चारों ओर फैलाने के साथ साथ कलाकारों को भी हर संभव अवसर प्रदान किया।संस्था के केंद्रीय महासचिव जमील अहमद एवं केंद्रीय सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने अंग वस्त्र,संस्था का स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
जमील अहमद ने कहा कि “एकता” संस्था पिछले 30 वर्षों से भारतीय कला व संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रही है।कार्यशालाओं ,सांस्कृतिक आयोजन एवं नाट्य मंचनो का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन कर नव प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किये जाते है।मनोज गुप्ता ने कहा एकता का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यक्रमो के माध्यम से राष्ट्रीय एकता व सौहार्द की भावना को भी फैलाना है।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता द्वारा भजनों एवं ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुति की गई।संस्था के तमाम पदाधिकारियों ,सहयोगियों सहित संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भटनागर,नगर के प्रमुख व्यवसायी प्रमोद बंसल,कवि-अभिनेता योगेंद्र मिश्र,वरिष्ठ मंच संचालक व कवि संजय पुरुषार्थी, डॉ अशोक कुमार शुक्ला, आरिश जमील,प्रियंका चौहान, रंजना त्रिपाठी, रागिनी चंद्रा, राजेश श्रीवास्तव, कार्तिकेय गुप्ता, आंजनेय गुप्ता, शहबाज अहमद एवं भारी संख्या में श्रोतागण एवं कलाकार उपस्थित रहे l




