Latest

शहीद नेबूलाल की तेरहवीं में शामिल हुए सपा के पूर्व मंत्री श्री राजपाल कश्यप, एम एल सी राम बृक्ष यादव सहित कई सपा नेता गण

प्रयागराज, 14 जुलाई (अनुराग दर्शन समाचार) l कानपुर कांड के शहीद नेबूलाल बिंद जी की तेरहवीं कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधानपरिषद सदस्यगण श्री राजपाल कश्यप, राम बृक्ष यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पंधारी यादव शामिल हुए l सपा नेताओं ने शहीद सब इंस्पेक्टर नेबूलाल बिंद के चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया l
सपा एम एल सी राम बृक्ष यादव पूर्व आई. जी. रामआधार सरोज के कोरोना के चलते हुई मौत पर उनके घर गए तथा परिजनों को ढाढस बंधाया, सपा नेता महबूब उस्मानी के आवास पर भी पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर दुख व्यक्त किया l

Related Articles

Back to top button