Latest

विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा शुल्क में ओबीसी अभ्यर्थियों को छूट दिए जाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में नए सत्र में दाखिले के लिए जा रहे आवेदन में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दिए जाने के प्रकरण में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने इविवि प्रशासन से जवाब मांगा है।

इस मामले को लेकर इविवि के एक पुराछात्र ने आयोग को गत 23 जून को पत्र लिखा था।
इविवि के पुराछात्र राघवेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने यह प्रावधान बनाया है कि ओबीसी वर्ग के छात्रों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाए लेकिन इविवि की प्रवेश संबंधी आवेदन प्रक्रिया में इसे लागू नहीं किया जा रहा है।

राघवेंद्र ने कहा कि पिछले शैक्षिक सत्र 2019-20 में प्रवेश प्रकोष्ठ के तत्कालीन निदेशक प्रो. एमएम कृष्ण को पत्र लेकर मांग की गई थी लेकिन तब उनकी मांग को नजरंदाज कर दिया गया।
मौजूदा शैक्षिक सत्र 2020-21 में 05 जून को प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल, कुलपति प्रो. आरआर तिवारी एवं रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल को पत्र लिखकर फिर से मांग उठाई गई लेकिन मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। 16 जून को रिमाइंडर भेजने का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद 23 जून को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को पत्र लिखा गया। आयोग के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन) डॉ. मधुमाला चट्टोपाध्याय ने कुलपति को पत्र जारी कर जानकारी मांगी है कि इस प्रकरण में क्या प्रगति की है।

इसकी जानकारी 15 दिन के भीतर आयोग और शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराएं। उधर, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि इसपर जो भी विधि सम्मत होगा। इसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button