Latest

रोटरी क्लब भी मदद के लिए आगे आया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना महामारी से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए रोटरी क्लब इलाहाबाद ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

आज रोटरी क्लब ने आई जी प्रयागराज कविंद्र प्रताप सिंह से मिलकर जरूरत मंदों के लिए 200 मेडिकल किट प्रदान किया.इस किट में कोरोना पीड़ितों मरीजों की जरूरत की समस्त मेडिकल सामग्री उपलब्ध है।आईजी केपी सिंह ने रोटरी के इस पहल का स्वागत किया।

उन्होंने कहा की हमेशा की तरह रोटरी इस समय जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया है ।यह सराहनीय पहल है.उपस्थित रोटरी सदस्यों ने आगे भी आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करने का भी भरोसा दिलाया ।

इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष रविंद्र गुप्त, सचिव अजय अग्रवाल वंदना सिंह, सुनील जायसवाल ,संजय शर्मा, दीपक आर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button