माघ मेले में लगने वाले झूले को सेनेटाइज किया जाएगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेले में लगने वाले झूले इस बार बीच-बीच में रोके जाएंगे। इन्हें अच्छी तरह सेनेटाइज किया जाएगा। जिससे यहां आने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
माघ मेले के ठीक पहले कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सुरक्षित मेला कराना प्राधिकरण के लिए बड़ी चुनौती है। माघ मेले के दौरान मनोरंजन स्थल पर झूले लगाए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
लोगों को बताया जा रहा है कि वे सेनेटाइजेशन के पर्याप्त प्रबंध रखें। इसके लिए बीच-बीच में झूलों को रोककर अच्छे से सेनेटाइज करने को कहा गया है। साथ ही प्रवेश के हर स्थान पर सेनेटाइजर जरूर रखने को कहा गया है। जो भी व्यक्ति यहां प्रवेश करे, उसके हाथ सेनेटाइज कराए जाएं।
झूलों पर एक बार में बहुत अधिक लोग न बैठाए जाएं। एक कतार में एक ही परिवार के लोग हों और दूसरे परिवार से उनकी दूरी बनाई जाए। ताकि महामारी का प्रसार न हो सके।




