Latest

सुरक्षा चाक चौबंद के साथ निकलेगी बेनी माधव मंदिर की पूर्णिमा पर नगर परिक्रमा दर्शन यात्रा -कुछ लोगों ने दिया था धमकी यात्रा ना निकालने की – महामंडलेश्वर वैभव गिरी

माधव मंदिर पर कब्जे को लेकर लिया फैसला – महामंडलेश्वर वैभव गिरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में स्थित वेणी माधव मंदिर पर कब्जे को लेकर शनिवार देर रात विवाद हो गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए दारागंज पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई। जहां देर रात तक पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को मंदिर के कागजात सोमवार तक दिखाने का समय देकर मामले को शांत कराया।

अखाड़े पर लगाया मंदिर को कब्जा करने का आरोप

शनिवार की रात वेणी माधव मंदिर पर महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े दर्जनों संत वेणी माधव मंदिर में घुसकर बवाल काटने लगे। आरोप है कि उन्होंने तोड़फोड़ भी की और पुजारियों, सेवादारों को धमकाया भी। सूचना पाकर पहुंची मौके पर पुलिस ने मंदिर के महामंडलेश्वर साध्वी वैधव गिरि के अलावा दूसरे पक्ष के संतों को भी थाने में बैठा लिया। दोनों पक्षों को मठ से जुड़े कागजात प्रस्तुत करने के लिए दो दिन यानि सोमवार तक का समय दिया गया है।

साध्वी पर गैर हिन्दू से शादी का आरोप

वेणी माधव मंदिर का प्रबंधन वर्तमान समय में जूना अखाड़े के पास है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर रहे ओंकार देव गिरि के ब्रह्मलीन होने के बाद वर्ष 2020 में उनकी दत्तक पुत्री वैभव को वेणी माधव मंदिर और मठ की गद्दी सौंपी गई थी। साध्वी वैभव को 2013 में ही जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाया गया था। शनिवार महानिर्वाणी अखाड़े की महंत रघुराज गिरि कई संतों के साथ वेणी माधव मंदिर पहुंचे।

मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप

महामंडलेश्वर वैभव गिरि का आरोप है कि मंदिर में जबरन घुसने वालों ने तोड़फोड़ भी की और कई वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया। वहीं, ऐसी चर्चा भी रही है कि वेणी माधव की महामंडलेश्वर साध्वी वैभव पर गैर हिंदू से शादी करने और मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने की बात कही गई है। वहीं, दारागंज इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों ने 18 जनवरी तक अपनी तरफ से कागजाज प्रस्तुत करने की बात कही है। हंगामे के दूसरे दिन रविवार को पीठाधीश्वर साध्वी वैभव गिरी ने महानिर्वाणी अखाड़े के संतों पर जबरन मठ में घुसने और कब्जा करने का आरोप लगाया साध्वी वैभव गिरी ने इस आशय की एक तहरीर भी दारागंज पुलिस को दी।

वेणी माधव मंदिर की अरबों की संपदा के लिए अखाड़ों में टकराव

जूना अखाड़े के वेणी माधव मंदिर की अरबों की संपदा के लिए दो अखाड़ों के बीच टकराव शुरू हो गया है। वेणी माधव की पीठाधीश्वर साध्वी वैभव गिरी ने महानिर्वाणी अखाड़े के संतों के खिलाफ मठ में जबरन कब्जा करने की पुलिस को तहरीर दी है। वेणी माधव मंदिर के पास पांच बीघा से अधिक जमीन गेस्ट हाउस और कई भवन हैं। साध्वी भैरव गिरी एमएनएनआईटी में मौजूदा समय एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात भी हैं। उनका कहना है कि उनके नाम से वीडियो माधव मंदिर और मठ की रजिस्टर्ड वसीयत है और वह यहां की उत्तराधिकारी हैं जबकि महानिर्वाणी अखाड़े के राजा रघुराज गिरी वेणी माधव मंदिर को अपनी गुरु गद्दी बता कर कब्जे का दावा कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button