Latest

भयमुक्त होकर उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री एवं उद्योग स्थापित करें

 

सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग – नंदी गुप्ता

( अनुराग शुक्ला )
नई दिल्ली ( अनुराग दर्शन समाचार ) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, अग्रवाल वैश्य समाज के चाहते नेता एवं व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने वाले नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का सम्मान समारोह का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अग्रवाल सम्मेलन के मुख्य संरक्षक एस.एस. अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल एवं प्रमुख उद्योगपति महेश गुप्ता ने अग्रवाल समाज की ओर उत्तर प्रदेश सरकार में पुनः कैबिनेट मंत्री बनने पर नंद गोपाल गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पटका व पगड़ी पहना कर सम्मान किया। इस खास मौके पर नंदी गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार में उद्योग विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई निवेश प्रोत्साहन मंत्री होने के नाते मैं देश भर के उद्योगपति एवं व्यापारी भाइयों से आह्वान करता हूँ कि वह भयमुक्त होकर एवं दिल खोल कर अपनी इंडस्ट्री व उद्योग स्थापित करें, आपके सुविधा अनुसार सरकार द्वारा उदार नीतियों का निर्माण किया जाएगा और सरकार द्वारा आपको पूरा सहयोग किया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में समूचे उत्तर प्रदेश को भयमुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने का कृत संकल्प हमारी सरकार ने लिया है और उसका साक्षात उदाहरण आज सम्पूर्ण विश्व के समक्ष प्रस्तुत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि माननीय कैबिनेट मंत्री जी हम विश्वास दिलाते है कि आने वाले समय में अग्रवाल-वैश्य समाज के बड़े-बड़े उद्योगपति अवश्य ही उत्तर प्रदेश में अपने व्यापार का विस्तार करेंगे और प्रदेश को नंदी जी के नेतृत्व में देश का नंबर एक प्रदेश बनाने में अहम योगदान निभाएंगे। श्री गर्ग ने आगे कहा कि आज माननीय नंदी गुप्ता जी को पुनः सरकार में कैबिनेट मंत्री बना कर पहले से भी ज्यादा अहम दायित्व मिलना संपूण समाज के लिए गर्व की बात है, हम संस्था की ओर से NRI बन्धुयों को भी उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री स्थापित करवाने का हर मुमकिन प्रयास करेंगे। सम्मान समारोह के संयोजक मुख्य समाजसेवी घनश्याम जेवारी रहें, कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर आचार्य विनोद कुमार ओझा सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर, संजय सिंगला, जितेंद्र जैन, चतुरभुज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, राकेश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आर.एस. ठाकुर, अंकित मित्तल आदि अन्य व्यापारी बंधु एवं उद्योगपति और समाजसेवी उपस्थित रहें। यह जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लालू मित्तल और यह भी बताया कि जिस प्रकार देश के 16 राज्यों में आद्य लक्ष्मी जन जागरण रथ यात्रा चलाई जा रही है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में यह रथ यात्रा शुरू होने जा रही है जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के द्वारा प्रयागराज से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button