Latest
राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर का प्रथम प्रयागराज आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पहनाई पगड़ी, राम दरबार की भेंट के साथ भव्य स्वागत

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी के कौशांबी सांसद माननीय विनोद सोनकर को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने प्रथम प्रयागराज आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिसमें जगह-जगह स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात सर्किट हाउस भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा एवं विपेंद्र पटेल द्वारा माला एवं पगड़ी पहनाकर राम दरबार भेंट किया जिसमें प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी , विधायक संजय गुप्ता एवं महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा,महामंत्री रवि केसरवानी, महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सजल अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद है।




