जिओ कंपनी द्वारा बिछाए जा रहे तार से सोभतियाबाग की कई सड़कें क्षतिग्रस्त

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज दिनांक 18-7-2020 को सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के शिवसेवक सिंह एवं कमलेश सिंह ने रिलायंस जियो कम्पनी द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किये नियम बिरुध तरीके से जबरन सोहबतियाबाग में अमिताभ बच्चन रोड चौराहा पर ,डा बल्लदेव के घर के पास न्यू सोहबतियाबाग में केबिल डालने के लिए चैम्बर बनाते वक्त पानी सप्लाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दिया गया है । जिससे पेयजल संकट हो गया है । यह कार्य 5.30 बजे धड़ल्ले हो रहा है । शिवसेवक सिंह और कमलेश सिंह ने नगर निगम प़शासन पर आरोप लगाया है कि रिलायंस जिओ कम्पनी को मनमाने ढंग से काम करने की अनुमति दे रखी है ।
केबिल डालने वालों से नगरनिगम की अनुमति का आदेश मांगा तो आदेश नहीं दिखाया । शिवसेवक सिंह ने नगरनिगम प़शासन से बिना अनुमति प्राप्त किए मनमाने ढंग से सड़कों को क्षतिग्रस्त कर केबिल डालने एवं चैंम्बर
बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ।



