Latest

कोविड 19: शहर को 20 जोन में बांटा, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम करेगी सर्वे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सर्वे एवं सैम्पलिंग का एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने नोडल अधिकारी कोविड-19 को पूरे शहर को 20 जोन में बांटने का निर्देश दिया है।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं 23 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि शहर में सर्वे एवं सैम्पलिंग का कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मिलित करते हुए एक टीम बनायी जाये, जो कि सर्वे एवं सैम्पलिंग कार्य देखेंगी।

प्रत्येक पांच टीम के ऊपर एक सुपरवाइजर एवं पांच सुपरवाइजर के ऊपर एक जोनल आफिसर नियुक्त होगा। डीएम ने कहा कि जोनल आफिसर व्यक्तिगत रूप से मुझे जानकारी उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य 21 जून से प्रारम्भ होकर 10 जुलाई तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button