Latest

पौधे हैं तो जीवन हैं- उज्जवल रमण : वन महोत्सव -आईटीआई नैनी में वृक्षारोपण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) ।पौधे हैं तो जीवन हैं इस मूल्यमंत्र को हमारे पूर्वज अच्छी तरह जानते हैं इसलिए धर्म से भी पेड़ों को जोड़ कर उसमें प्रतिदिन जल देने की परम्परा डालीं थी पर हम जैसे-जैसे भौतिकवाद की ओर बढ़ते गयें उन परम्पराओं से मुंह मोर लिया जिसका नतीजा आज प्रकृति समय समय पर देती आ रही हैं और ये रफ्तार रही तो आगे का भविष्य और अन्धकारमय हैं।उक्त बातें करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने आईटीआई ,नैनी मे वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए कहा उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सुन्दर, स्वास्थ्य भविष्य देने के लिए जल ही जीवन के साथ पौधे हैं तो जीवन हैं के सिद्धांत पर चलना होगा ।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि वन महोत्सव हर साल सिर्फ कागजी खानापूर्ति ना हो जो पेड़ लगें वो सालों साल धरातल पर नजर आए नहीं तो हर साल रिकॉर्ड बनाया जाता हैं वृक्षारोपण का पर धरातल पर गायब रहते हैं ।उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों की जबाबदेही तय होनी चाहिये पर वृक्षारोपण पर।वृक्षारोपण करनेवाले विधानसभा अध्यक्ष सालिल अहमद, शिवयादव,छोटे पाण्डेय,अमिताभ पाण्डेय, आदि लोग रहें।

Related Articles

Back to top button