Latest

महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा: चीन के चंगुल में जाने से बचे नेपाल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा) ने नेपाल के प्रधानमंत्री सहित वहा के लोगों से अपील किया है कि वह लोग चीन के चंगुल में फंसने से बचे।

तरक्की के लिये भारत से संबंध और बेहतर बनाये तभी नेपाल का और वहा के लोगों का भला होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन आज अपने स्वार्थ के लिये नेपाल की मदद कर रहा है लेकिन काम निकलने के बाद वह नेपाल पर कब्जा कर वहा के लोगों को अपना गुलाम बना लेगा।

यह बाते किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने नेपाल और भारत के बढते तनाव पर चिंतिंत होते हुए बुधवार को कही।

किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि का जन्म देहरादून मे हुआ था उनके पिता असम रायफल में सूबेदार थे जो अब रिटायर हो गये है जबकि दो भाई गोरखा रेजीमेंट में तैनात है।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में नेपाल के बडी संख्या में लोग परिवार सहित रहते हुए काम-धंधा कर जीवन यापन कर रहे है। इनकी संख्या करीब दो हजार होगी। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि नेपाल की अगर कोई सही तरीके से मदद कर रहा था और आने वाले समय में मदद कोई करेगा तो वह है भारत।

उन्होंने कहा कि नेपाल वालों को समय रहते सतर्क होना पडेगा और चीन से अधिक से अधिक दूरी बनानी होगी तभी उनकी भलाई है अन्यथा देर – सबेर चीन नेपाल पर कब्जा करके गुलाम बना लेगा। उन्होंने कहा कि चीन की कथनी और करनी में बहुत अधिक अंतर रहता है।

वह कभी भी अपनी कथनी पर कायम नही रहता है बल्कि दूसरे की जमीन हड़पने में लगा रहता है। कहा कि भूकंप आने के बाद और अन्य विषम परिस्थितियों मे मदद के लिये भारत खडा रहता है।

Related Articles

Back to top button