Latest

Pryagraj Corona Update : कोरोना वायरस ने ली दो और लोगों की जान

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की रविवार को मौत हो गई। दोनों का एसआरएन के एल-3 अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर सुबह से ही वेंटीलेटर पर रखा गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रानीमंडी निवासी 46 वर्षीय शख्स को तीन जुलाई को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दिल्ली से कोविड की जांच कराकर आया था।

प्रयागराज पहुंचने पर उसके कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी मिली जिसके बाद उसे भर्ती कराया गया। उसका पहले से कैंसर का इलाज चल रहा था।

रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं कैंट क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय महिला को भी तीन जुलाई को ही एसआरएन में भर्ती कराया गया था। उन्हें भी पहले से सांस और ब्लड प्रेशर संबंधी बीमारी थी।

उन्हें भी वेंटीलेटर पर रखा गया था लेकिन दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। दोनों के परिवार का कोई अन्य सदस्य संक्रमित नहीं है। एसआरएन के नोडल अधिकारी डा. सुजीत वर्मा ने दोनों मरीजों के मौत की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button