Latest
बढ़ने लगा गंगा यमुना का जलस्तर

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) बुधवार को गंगा-यमुना की धारा तेज हो गई। गंगा के जलस्तर में चौबीस घंटे में 24 सेंमी की वृद्धि से चिंता बढ़ गई। इसी तरह यमुना में भी जल दबाव बढ़ गया है। इससे संगम नोज से सैकड़ों चौकियों और पूजा-प्रसाद की दुकानों को रोड और अक्षयवट मार्ग पर ले जाया गया। दिन भर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाते रहे। दुकानें हटाने का सिलसिला शुरू हो गया। धारा तेज होने से नौकाओं को संगम नोज से हटाकर अब वीआईपी घाट की ओर बांधा जाने लगा है।



