Latest

काल्विन में डेंगू के दो दर्जन मरीज, एक समान हैं डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दशम समाचार)। कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। एसआरएन व मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन में करीब दो दर्जन डेंगू के मरीज भर्ती किए गए हैं।

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे प्रयागराज के लिए यह चिंता की बात है। विशेषज्ञों ने भी विशेष तौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। कॉल्विन हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन के दौरान करीब 10 मरीज डेंगू के भर्ती किए गए हैं।

अस्पताल में सभी को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।एसआरएन के अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया के संकेत और लक्षण समान हैं। डेंगू बुखार के कुछ शुरुआती लक्षण में कई बार बुखार 104 डिग्री तक बढ़ सकता है। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते या लाल दाने उभर आते हैं।

उल्टी, थकान भी होने लगती है। उन्होंने बताया कि डेंगू के शुरुआती लक्षणों में से कोई एक दिखते ही सबसे पहले रक्त परीक्षण करना आवश्यक है। सकारात्मक परिणाम निकले तो समय पर उपचार करने के लिए डॉक्टर को दिखाएं। डेंगू को हल्के में लेने की गलती कतई ना करें।

Related Articles

Back to top button