Latest

कोराव इलाके में बिजली की अनियमित कटौती को लेकर मचा हाहाकार

कोरांव , प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) देश में जब से कोरोना महामारी का प्रकोप पैदा हुआ है और लगातार इसकी वजह से पूरे देश में लागू डाउन भी लगाया गया था जिसके चलते लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसी में बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसर भी अनियमित बिजली कटौती करके आम जनमानस को बड़ी परेशानी में डालकर रखे हुए हैं जिसकी वजह से सुबह से लेकर शाम तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कही किसी तरह की समस्या हुई और लोग जिम्मेदार एसडीओ एवम जेई को फोन करके जानकारी लेना चाहें तो अफसर जनता का फोन ही नही उठाते है ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर यह मनमानी अफसर जनता का फोन क्यो नही उठाते है यह एक बड़ा सवाल है । इसके अलावा क्षेत्र के पसना फीडर में आये दिन जर्जर तारो की वजह से फाल्ट होता रहता है जिसके कारण रात के समय मे अक्सर बिजली काट दी जाती उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम आते ही बिजली कटौती काफी तेज गति से की जाती है जिसकी वजह से जहां एक तरफ लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान होना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रात में मच्छरों का प्रकोप भी बीमारियां पैदा कर रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिल में जमा न कराए जाने पर लोगों का कनेक्शन बिना किसी सूचना के काट देता है लेकिन वहीं दूसरी ओर मनमानी रूप से बिजली की कटौती की जा रही है। अब यह सवाल यह पैदा होता है कि आखिर इस समस्या का जिम्मेदार कौन है इस संबंध में जब स्थानीय स्तर के अधिकारियों से बात की जाती है उनका साफ जवाब होता है कि कटौती ऊपर से की जा रही है जबकि लोगों का आरोप है कि विभाग के तमाम संविदा कर्मी छोटे-छोटे फाल्ट के नाम पर लोगों से अवैध रूप से वसूली करते हैं और इसी चक्कर में बार-बार बिजली की कटौती भी की जाती है स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट किया है।

Related Articles

Back to top button