बैंक ऑफ बड़ौदा के 113 वा स्थापना दिवस पर आईजी रेंज कविंद्र प्रताप को सम्मानित किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज परिक्षेत्रीय कार्यालय पर बैंक ऑफ बड़ौदा के 113वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर BOB इलाहाबाद क्षेत्र के DGM श्री ललित बरडिया, LDM श्री ओ एन सिंह, RBDM श्री राजीव रंजन सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर मंडल के कोरोना वैरियर्स के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से सम्मानित किया |
बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर आईजी रेंज प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी |
इसके साथ ही आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा बताया गया कि 20 जुलाई 1908 को बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना हुई थी एवं यह बैंक इलाहाबाद जनपद में लीड बैंक के रूप में कार्य कर रही है | इस बैंक की 105 से अधिक शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही है | बैंक ऑफ बड़ौदा मंडल के समस्त जनपदों प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहा है |
आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा बताया गया कि जितनी भी गवर्नमेंट की योजनाए है उनको कार्यान्वित करने में बैंक ऑफ बड़ौदा की अहम भूमिका होने के साथ-साथ जनपद के विकास में भी लगातार सहयोग प्रदान कर रही है |
“स्थापना वीक” के अवसर आईजी रेंज प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि यह बैंक जिस प्रकार से जनपद के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है जो अत्यंत ही सराहनीय है एवं अपेक्षा की जाती है कि यह बैंक इसी प्रकार जनपद के विकास में उत्तरोत्तर आगे भी सहयोग प्रदान करता रहेगा




