Latest

वृंदावन बैठक में पहुंचे शंकराचार्य अधोक्षजानंद अखाड़ों के संतों ने किया जोरदार स्वागत

हरिद्वार कुम्भ से पहले वृंदावन में चल रही वैरागी संतों की परंगरागत बैठक

(अनुराग शुक्ला) मथुरा (अनुराग दर्शन समाचार)। गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज आज वृंदावन में चल रही वैरागी संतों की बैठक में पहुंचे। निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत धर्मदास और निर्मोही अखाड़े के सर्वरा श्रीमहंत राजेंद्र दास के नेतृत्व में अनी अखाड़ों के संत-महात्माओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य देवतीर्थ ने संतो के साथ गाय, गंगा और गीता समेत विभिन्न धार्मिक विषयों और देश के प्रमुख ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। धार्मिक मूल्यों पर जोर देते हुए जगद्गुरु ने कहा कि संतों को देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर वहां हो रही धर्म विरुद्ध गतिविधियों को रोकना चाहिए। चर्चा के दौरान शेकराचार्य देवतीर्थ और तीनों अनी अखाड़ों के महंतों ने कोरोना काल में भी प्रयागराज माघ मेले और वृंदावन बैठक को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। साथ ही हरिद्वार कुम्भ की तैयारियों में चल रहे विलंब को लेकर चिंता व्यक्त की गई। संतों ने उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार जिला प्रशासन के प्रति आका्रेश व्यक्त करते हुए कहा कि कुम्भ की तैयारियों को तत्काल पूरा करके संत-महात्माओं के शिविर के लिए वहां जमीन का आवंटन जल्दी किया जाना चाहिए, क्योंकि वृंदावन में जुटे हजारों संत 13 मार्च के बाद हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि हरिद्वार कुम्भ से पहले तीनों अनी अखाड़ों (निर्वाणी, निर्मोही और दिगंबर) के हजारों संत-महात्मा वृंदावन में परंगरागत बैठक में शामिल होते हैं और यमुना में शाही स्नान के बाद हरिद्वार कुम्भ के लिए प्रस्थान करते हैं।

Related Articles

Back to top button