Latest

जिला रजक धोबी सुधार सभा ने संत गाडगे महाराज की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला रजक धोबी सुधार सभा प्रयागराज की ओर से पन्ना लाल रोड धोबी घाट अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के पीछे प्रयागराज में रविवार को राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज जी की 145 वी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी विधायक विधानपरिषद जी वा विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार डैडी , पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद प्रयागराज पन्ना लाल रोड धोबी घाट पर अनावरण किया। जिस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । जिसने दूरदर्शन के कलाकार कीर्ति श्रीवास्तव ,उमेश कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद , सुनील रावत, सुदामा ने शानदार प्रस्तुति कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया ।
इस दौरान मुख्यातिथि सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जिला रजक धोबी सुधार सभा के लिए हर प्रकार से कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूँ । समाज की प्रगति के लिए जल्द ही कोई नई योजना सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर उसे पास करवाने का कार्य करूँगा ।
इसके साथ साथ जिला रजक सुधार सभा की ओर से एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के उपरांत भोज का आयोजन किया गया है । इस बैठक की अध्यक्षता जिला रजक सुधार सभा प्रयागराज के अध्यक्ष अंकित कनौजिया ने की जबकि बैठक का संचालन महामंत्री राकेश कनौजिया ने किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नू चौधरी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कनौजिया,शिव शंकर कनौजिया , संगठन मंत्री पप्पू कनौजिया , कोषाध्यक्ष कंधई लाल कनौजिया, विधि सलाहकार राज कुमार कनौजिया, कार्यकारिणी सदस्य राकेश कनौजिया, शेखर कनौजिया , रोहित कनौजिया, रामचंद्र (कोठीवाल), चंद्रशेखर, टिल्लू नेता , श्याम बाबू , ईश्वर लाल, अरविंद, टेलर संजय , बंटी , सिद्धांत, गोरेलाल, अलगू, सूरज, किशन, मनीष , मोकू, दशरथ, जय प्रकाश समेत समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button