Latest

मीरापुर के हरी मंदिर पंजाबी सभा में मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मीरापुर के हरी मंदिर पंजाबी सभा में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति नगर के प्रख्यात सर्जन डॉक्टर ए०के० कालरा रहें । पारम्परिक तरीक़े से डॉक्टर कालरा ने लकड़ी के कुंडे में लोहरि की आग लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । सभी लोगों ने लोहड़ी को आग लगाई व मक्का , मोमफलि , रेवड़ी , तिल इत्यादि को आग में डालकर उसके उपरांत लोहड़ी के चारों तरफ़ चक्कर काटकर पूजा का कार्यक्रम किया । सभी लोगों ने लोहड़ी की आग के चक्कर काटकर ढोल पर भांगड़ा व गिद्दा डांस करकें पर्व का आनंद लिया व एक दूसरे को बधाई दी । मुख्य अथिति डॉक्टर कालरा ने कहा की लोहड़ी का त्योहार पंजाबी समाज का एक मुख्य व पारम्परिक पर्व हैं । यह पर्व क़िसानो की फसल से जूड़ा हुआ पर्व हैं । इस पर्व को पूरे देश में अलग-अलग नाम से व अलग अलग रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय अरोरा , नरेश कुंद्रा, रमेश खन्ना , ओम् प्रकाश सेठी ,रोहित नागपल, अरुण राजपूत, राजे चावला , महेंद्र अरोरा , अनिल भगत , यशपाल सोनी , रौशन लाल अरोरा , पंकज निझावन , सतीश अरोरा , हरीश अरोरा , परवेश अरोरा , गुरुचरण अरोरा चन्नी , प्रांशु चावला , अजय खुराना , सतेंद्र ड़ंग, आलोक ठकराल , रोहित अरोरा , रवि गुजराल , अमरजीत मल्होत्रा , अरुण सिक्का , दीपक मक्कड, मिंटू चड्ढा , विवेक अरोरा , अर्जुन महेंद्रू , मनोज नागिया , मंगद मल्होत्रा , गुलशन गुलाटी , त्रिलोकि अरोरा , सोनू चावला , सौरभ मेहता , छेत्री पार्षद साहिल अरोरा , समस्त महिला मंडली व बच्चे मौजूद रहें ।

Related Articles

Back to top button