Latest

प्लेमेकर दिल्ली ने जीता उद्घाटन मुकाबला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शिवम सिंह (114 नाबाद, 93 गेंद, 16 चौके, एक छक्का) के सहारे प्लेमेकर क्रिकेट अकादमी दिल्ली को 6 विकेट से हराकर ऑल इंडिया साकिब एवं आबिस रिज़वी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
डॉ. एएच रिज़वी कालेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में कानपुर ने 35 ओवर में 209 रन (आदर्श सिंह 103, सतनाम सिंह 30, रवि तेवतिया 3/38, सुरिंदर 2/27) बनाये। जवाब में प्लेमेकर दिल्ली ने 32.5 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन (शिवम सिंह 114 नाबाद, शिवम 49, शरीम, त्रिशाल व सतनाम एक-एक विकेट) बना लिए। शिवम को सेंट जोसेफ़ क्रिकेट अकादमी के कोच अब्बास अली ने मैन आफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कौशाम्बी के जिलाधिकारी अमित सिंह ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राशिद रिज़वी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मैच में अकबर अली और अखिलेश त्रिपाठी ने अंपायरिंग एवं प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।

Related Articles

Back to top button