सरकार गंगा की अविरलता एवं निर्मलता को लेकर लगातार कार्य कर रही- मिथिलेश नारायण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेले में गंगा प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे गंगा समग्र के राष्ट्रीय सचिव एवं संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा सेवा मंच की तरफ से जो प्रयास हो रहा है।निश्चित रूप से इसका सकारात्मक प्रभाव पडेगा।उन्होंने कहा कि गंगा भारत की आत्मा हैं,गंगा का हमारे जीवन में बहुत बडा योगदान हैI सरकार गंगा की अविरलता एवं निर्मलता को लेकर लगातार कार्य कर रही है। अविरलता ही गंगा जी को बचाने का मूल मंत्र है, जब तक न होंगी गंगा अविरल तब तक न होंगी गंगा निर्मल I समाज और सरकार दोनों को सक्रिय रूप से सहयोग करना होगा तभी गंगा स्वच्छ होंगी I कार्यक्रम संयोजक एवं गंगा सेवा मंच के अध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर सी.एम.पी.डिग्री कालेज डाक्टर प्रमोद शर्मा ने कहा कि गंगा भारत की जीवन रेखा हैं, गंगा के कारण ही भारत की पूरी दुनियां में पहचान हैं I गंगा ज्ञान की प्रतीक हैं ,यमुना वैराग्य की I हर नदी की अपनी तासीर एवं तेवर होती है। धन्यवाद ज्ञापन डा.सर्वेश सिंह ने किया इस अवसर पर शशांक शेखर पांडेय ,शौर्य प्रताप सिंह, डा अजीत कुशवाहा अन्नया सिंह आदि उपस्थित रहे।




