देश

शेयर मार्केट में कोहराम, एक मिनट में 2 लाख करोड़ का नुकसान

मुम्बई। बजट के बाद से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हो रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन 500 से अधिक अंक धड़ाम हो गया। वहीं निफ्टी में भी 100 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई।*

वैश्विक बाजार में गिरावट के कारण कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए. सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर निफ्टी 146 अंक गिरावट के साथ 10,431 के स्तर पर देखा गया जबकि सेंसेक्स 471 अंक गिरावट के साथ 33,942 के  स्तर पर कारोबार करता देखा गया।

बाजार में गिरावट के बीच एक मिनट के कारोबार में निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया. शुरुआती कारोबार में लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप जबरदस्त बिकवाली से निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए। गुरुवार शाम को कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1,47,99,096.88 करोड़ रुपए था. लेकिन जब सेंसेक्स में 550 अंक की गिरावट दर्ज की गई तो निवेशकों को 2,11,229.88 करोड़ रुपए डूब गए।

शक्रवार को कारोबारी सत्र में बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली दिख रही है. बैंक निफ्टी 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 25,501 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, आईसीआईसीआई बैंक, भारती इंफ्राटेल, एचडीएफसी, आईटीसी, एक्सिस बैंक और यस बैंक में भी गिरावट का रुख रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button