Latest

मंदिर से बजरंगबली की चोरी मूर्ति बगल के तालाब में मिली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । बारा थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत रूम अंतर्गत कुशला तालाब स्थित मंदिर में बजरंग बली की दो मूर्ति रखी थी जिसमे एक मूर्ति में चांदी की दो आंखे लगी थी जिसे बीती रात चोरो ने चुरा लिया। जबकि बजरंग बली की दूसरी मूर्ति छोड़ गये, किसी शरारती ब्यक्ति ने बजरंगबली की मूर्ति को तोड़कर बगल स्थित तालाब में फेक दिया जिसे ग्रामीणों ने खोज निकाला , बतादें कि मंदिर में रखी दूसरी मूर्ति पर भी प्रहार किया गया है लेकिन वह मूर्ति पूरी तरह से टूटी नही है । बारा पुलिस उक्त मामले में लोगो से पूंछतांछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button