Latest

83 लोग संक्रमित मिले क्वारैंटाइन सेंटर बनेगा कोविड अस्पताल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) प्रयागराज में कोरोना संक्रमण जिले में दिनोंदिन तेजी से फैल रहा है। रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 83 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन संक्रमितों में इसमें हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता और उनका बेटा भी शामिल है वहीं एजी ऑफिस की एक महिला कर्मचारी भी संक्रमित हुई हैं। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं, प्रयागराज में शनिवार तक कोरोना के 876 मरीज हो गए। इसमें 531 ठीक हो चुके हैं, इसी तरह कोविड-19 के 314 मामले ऐक्टिव हैं। अब तक जिले में कोरोना के कारण 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट संक्रमित लोगों में ज्यादातर शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें भी करीब 70 प्रतिशत युवा हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग भी सकते में हैं। कोविड का इलाज कराने वाले तीनों अस्पतालों में बेड लगभग फुल बताए जा रहे हैं।

क्वारैंटाइन सेंटर बनेगा कोविड अस्पताल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रशासन अब नए विकल्पों की तलाश में भी जुट गया है। बताया जा रहा है कि कालिंदीपुरम क्वारैंटाइन सेंटर को अब कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसमें करीब 150 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ईएसआई अस्पताल समेत अन्य विकल्पों पर भी विचार चल रहा है।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय का कहना है कि तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए लोगों को अब और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। घर से मास्क लगाकर ही निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। कोरोना का कोई भी लक्षण पता चलने पर जांच अवश्य कराएं।
प्रयागराज में पिछले 1 हफ्ते के अंदर रोज 30 के आंकड़े से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी 67 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि पहले जहां लोग कोरोना के लक्षण मिलने के बाद भी घरों में खुद को कैद कर लेते थे। उसे कहीं जाहिर नहीं करते थे। वहीं अब मामूली सर्दी, जुखाम होने पर भी उसे कोरोना का लक्षण मान कर खुद ही अस्पताल में कोविड-19 का टेस्ट कराने पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में कोविड-19 के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button