सांसद रीता बहुगुणा जोशी के जन्म दिवस पर संगम किनारे गरीब जरूरतमंदों को बांटी खाद्यान्न सामग्री एवं मास्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी जी के जन्मदिवस सप्ताह पर प्रयागराज संगम किनारे लेटे हनुमान जी मंदिर के पास गरीब जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री एवं मास्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक शुक्ला एवं छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अरुण सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया। कार्यक्रम में गरीब जरूरतमंद महिलाओं को खाद्यान्न सामग्री वितरण किया गया साथ ही वहां पर आए सभी लोगों को मास्क भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 2 गज की दूरी है बहुत जरूरी इस करोना संकटकाल में समस्त उपस्थित लोगों से निवेदन किया गया कि सभी लोग घर पर रहे हैं अनावश्यक सड़क पर ना घूमें। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले सामाजिक दूरी का ध्यान रखें । छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अरुण सोनकर ने कहा कि सभी लोग मास्क को लगाएं और बिना मास लगाऐ कोई भी घर से ना निकलें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राजेश पाठक ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिंधी आयोग के सदस्य विजय पुरस्वानी, मनु, शिवशांत,आदि उपस्थित रहे।




