महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पदयात्रा निकालकर चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मनाया

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पहल का यह पहला मौका है जो पूरे एक वर्ष मनाया जायेगा,चौरीचौरा घटना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजन हो रहे है,,इसी कड़ी में आज महिला सेवा सदन इंटर कालेज प्रयागराज के अध्यापकों के अगुवाई में छात्राओं ने एक विशाल पद यात्रा निकाला। जो कि शहीदों को सम्मान देने के लिए था। कुछ इस तरह हुई थी चौरीचौरा की घटना चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा के भोपा बाजार में सत्याग्रही जुटे थे। उन्हीं में से एक की गांधी टोपी को एक सिपाही ने पांवों तले रौंद दिया था। इसी पर सत्याग्रही आक्रोशित हो उठे और उन्होंने पुलिसवालों को दौड़ा लिया। पुलिसवाले भागकर थाने में छिप गए। थाने को सत्याग्रहियों ने घेर लिया। पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन सत्याग्रही मौके पर शहीद हो गए। घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गुस्साए क्रांतिकारियों ने पुलिस चौकी को आग लगाकर दारोगा समेत 23 पुलिसकर्मियों को जला दिया था, जिसमें 19 लोगों को फांसी की सजा हुई थी।




