प्रदेश

सनातन धर्म को ऊंचाईयों पर ले जा रहे मुख्यमंत्री धामी: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि घट-घट के वासी देवों के देव महादेव भगवान शिव की कृपा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होगा। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में शिवपूजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी कांवडिय़ों पर पुष्पवर्षा कर सनातन संस्कृति को ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं। वह सराहनीय व स्वागत योग्य है। संत समाज का आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है। बैण्ड बाजों के साथ कांवडिय़ों का स्वागत करने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुंलिस अधीक्षक भी बधाई के पात्र हैं। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में महादेव शिव ही दक्ष मंदिर में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। कांवड़ मेला भगवान शिव को ही समर्पित है। देश भर से आने वाले लाखों कांवडि़एं हरिद्वार से गंगाजल लेजाकर अपने अभिष्ट शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। सभी को पूरे सावन माह भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने देश के समस्त संत समाज व श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवडिय़ों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करें।

Related Articles

Back to top button