Latest

कोर्ट के समक्ष महिला ने पलटा बयान लिपिक पर लगाया यौन शोषण का आरोप लिया वापस

नगर पंचायत कार्यालय का बाबू गिरफ्तार, फिर रिहा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर पंचायत कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पर यौन शोषण का झूठा आरोप मढ़ा गया था। जिसमें नवाबगंज पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश में जुटी रही। मामले में पूछताछ करने के लिए नवाबगंज पुलिस ने बाबू को गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने जिला न्यायालय पहुंचकर अपने 164 के बयान में घटना से साफ इन्कार कर दिया। इस पर लिपिक को बाइज्जत बरी कर दिया गया। कार्य का बहिष्कार कर धरना पर बैठे नगर कर्मी खुशी-खुशी अपने काम पर लौट आए।
लालगोपालगंज नगर पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाया गया था। बाबू के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए महिला दस दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दफ्तर पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एसएसपी ने नवाबगंज थाना को जांच कर कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया था। तहरीर के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने वरिष्ठ लिपिक कृष्ण कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। मामले की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने कस्बा के संभ्रांत लोगों से आरोपित लिपिक के चरित्र और चाल-चलन की जानकारी जुटाने के दौरान नगर प्रशासन के कार्यों में पूरी इमानदारी और निष्ठा से काम किए जाने का मामला प्रकाश में आया।
इसी बुनियाद पर पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद नगर पंचायत से लिपिक को थाने ले जाकर पूछताछ किया। गुरुवार को आरोप लगाने वाली महिला जिला न्यायालय पहुंचकर अपने 164 के बयान में लिपिक से संबंधित घटना से इन्कार किया। इस पर न्यायालय ने लिपिक को निर्दोष बताते हुए बाइज्जत बरी कर दिया। नाराज नगर कर्मियों ने अपने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button