Latest

प्राचीन व भव्य तरीके से बनेगा माँ मसुरिया देवी का मन्दिर

प्रयागराज/लालापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज से 45 किलोमीटर दूर लालापुर क्षेत्र अन्तर्गत अमिलिया तरहार में बनी माँ मसुरिया देवी के मन्दिर के जीर्णोद्धार को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद गुरुवार को समाप्त हो गया।
आपको बता दें कि मन्दिर के जीर्णोद्धार में चल रहे विवाद को शान्ति रूप से समाप्त करने के लिए गुरुवार को लालापुर थाने में गोपनीय बैठक हुई,जिसमें उपजिलाधिकारी बारा गौरव रंजन,क्षेत्राधिकारी बारा नवीन कुमार नायक व लालापुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने मिलकर काफी देर की बैठक के बाद आखिरकार इसका निष्कर्ष निकाल ही लिया।
निष्कर्ष यह निकला कि माँ मसुरिया देवी का मन्दिर प्राचीन तरीके से भव्य रूप देकर के बनाया जायेगा।
“विशेष तौर पर क्षेत्रवासियों ने लालापुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय व क्षेत्राधिकारी बारा नवीन कुमार नायक को धन्यवाद कहा। क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार अधिकारी जहां भी रहेंगे वहाँ न ही कभी किसी भी तरह का अपराध होगा, और न ही कभी अन्याय होगा।”
आपको बता दें कि माँ मसुरिया देवी के मन्दिर परिसर में हर सोमवार व शुक्रवार को खूब मेला लगता है और एगहन के माह में 1 महीने लगातार भक्तों की भीड़ लगी रहती है,लोग दूर दूर से यहां दर्शन करने आते हैं और माता के दरबार में मत्था टेकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अभी तक जिसने भी यहां सच्चे मन से मत्था टेका माता ने उसकी मनोकामनाएँ पूर्ण की हैं।
बता दें कि माँ मसुरिया देवी मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए राजा शंकरगढ़ महेन्द्र प्रताप सिंह ने मन्दिर तोड़वा दी,मन्दिर टूटने के बाद क्षेत्रवासियों ने कहा कि मन्दिर को प्राचीन तरीके से भव्य रूप देकर बनाया जाये।
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह मन्दिर को छोटे से ही स्थान में बनाना चाहते थे,जिससे लोग असन्तुष्ट थे। इसी को लेकर कई दिनो से विवाद चला आ रहा था जो गुरुवार को समाप्त हो गया।

Related Articles

Back to top button