ट्रस्ट महासचिव चम्पतराय से मिलते हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडी महाराज

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया रामलला का दर्शन व ट्रस्ट महासचिव चम्तराय से भी की मुलाकात
अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में हिंदुओं की प्रमुख पक्षकार रही अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज ने अपने समर्थकों के साथ भगवान श्रीराम की पावन धरती अयोध्या पहुंचे । अयोध्या आगमन पर हिन्दू महासभा जिला अयोध्या अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र की अगुवाई में स्वागत किया गया । इस दौरान स्वामी त्रिदंडी महाराज ने साधु संतों और हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं के साथ भगवान रामलाल के दर्शन किये। भगवान रामलला के दर्शन करने वालों में हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र , हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव,प्रदेश महामंत्री आरती यादव,हिन्दू महिला सभा अयोध्या अध्यक्ष रजनी सिंह,जिला महामंत्री रेनू सिंह,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामधन निषाद प्रधान जी, जिला संगठन मंत्री हेमंत निषाद,जिला मंत्री राहुल निषाद फौजी, मुकेश निषाद रेड्डी आदि शामिल थे ।राम लला के दर्शन के पूर्व स्वामी त्रिदंडी महाराज ने प्रतिनिधि मंडल के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय से भेंट की । भेंटवार्ता के बाद उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता के दौरान मंदिर निर्माण की तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की । हिन्दू महासभा ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया । स्वामी त्रिदंडी महाराज ने निर्माणधीन मंदिर को दुनिया का सबसे भव्यतम मंदिर होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस मंदिर का नाम दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल होगा । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर को भी विधर्मियों के प्रतीकों से मुक्त करवाकर भव्य मंदिर का निर्माण करवाएगी ।




