Latest

अस्थि विसर्जन मामला: तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के लिये बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

ओमकारेश्वर मंदिर में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित डाक विभाग के द्वारा अस्थि विसर्जन कराने के आदेश के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के लिये बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के नेतृत्व में यमुना बैंक रोड स्थित ओमकारेश्वर मंदिर में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित डाक विभाग के द्वारा दिव्य दर्शन संस्था के माध्यम से प्रयाग. काशी. हरिद्वार. और गया में अस्थि विसर्जन कराने के आदेश के विरोध में सरकार के बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया. और भारत सरकार से अनुरोध किया सनातन काल से चली आ रही परम्परा से छेड़छाड़ न करे. तथा किसी भी संस्था के द्वारा अस्थि विसर्जन एवं धार्मिक कृत्य करने का पूरजोर विरोध करने का निश्चय किया गया. श्रवण कुमार शर्मा ने सरकार एवं संस्था को आगाह किया कि जनता की धार्मिक भावनाओं से किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया गया तो समस्त भारत के तीर्थ पुरोहित एकजुट होकर इसका व्यापक रुप से विरोध और प्रदर्शन को बाध्य होगा. राष्ट्रीय महामंत्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस तरह किसी भी धार्मिक कार्य में हस्तक्षेप करने से संस्था को रोका जाय. अन्त में कोरोना में अपने प्राण गवाने वाले सभी आत्मीय जनों के शांति के लिये भगवान से प्रार्थना किया गया।

Related Articles

Back to top button