Latest

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता सहित कोरोना के 55 नये संक्रमित मरीज और दो की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना ने अब हाईकोर्ट को भी अपनी चपेट में ले ना सुरु कर दिया है दो दिन पहले चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के बाद सोमवार को अपर महाधिवक्ता भी पॉजिटिव पाये गये है सोमवार को कुल 55 नए संक्रमित मिले हैं इसमें इफको टाउनशिप से 55 वर्ष का कर्मचारी,फूलपुर के शेषपुर से 70 वर्ष का बुजुर्ग, 52 वर्ष की महिला, नंदौत से 24 वर्ष का युवक, माण्डा उमापुर से 40 वर्ष की युवती, कोरावं मालवीय नगर से 19 वर्ष की युवती,झुंसी त्रिवेणीपुरम से 32-32 वर्ष का युवक,50 साल की महिला, पुराना मम्फोर्डगंज से 43 वर्ष का व्यक्ति पॉजिटिव है जारी,मांडा,कोरांव,शंकरगढ़, हंडिया,फूलपुर सहित ग्रामीण इलाकों के भी पचास फीसदी लोग संक्रमित पाए गए हैं डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मरदापुर,जारी,फूलपुर, झुंसी से संक्रमित होने वालों की संख्या अधिक पाई गई है पॉजिटिव आने वालों में गढ़ी कला का 45 वर्ष का व्यक्ति,बहरिया मदरापुर से 24 वर्ष,बारा पॉवर प्लांट से 54 वर्षीय महिला कर्मचारी,हेतापट्टी से 21 वर्ष,शंकरगढ से 17 वर्ष की किशोरी पॉजिटिव आई है जारी से एक ही परिवार से 35 वर्ष का युवक, 54, 28, 30 वर्ष की महिला,6 वर्ष की बच्ची संक्रमित हुई है नाहरपुर से 42 वर्ष, 35 वर्ष पुरूष,हंडिया सब्जी मंडी से 46 वर्ष का पुरूष,25 वर्ष की युवती,36 एवं 35 वर्ष की युवती,68 वर्ष का बुजुर्ग,हंडिया से 29 वर्ष का युवक,मुकुंदपुर से 26 वर्ष की युवती और 3 वर्ष का बच्चा पॉजिटिव है सिविल लाइंस के मिंटो रोड से 58 वर्षीय युवक संक्रमित है दारागंज से 40 वर्ष की महिला, जार्जटाउन एएन झा मार्ग से 44 वर्ष,तुलारामबाग से 28 वर्ष युवती,मुट्ठीगंज से 44 वर्ष, 28 व 32 वर्ष युवक, 60 वर्ष महिला, कोरावं शास्त्रीनगर से 24 वर्ष युवती,मनौरी अशरफपुर खास 55 वर्ष महिला,राजरूपपुर 62 वर्ष बुुजुर्ग,झुंसी महमूदाबाद से 64 वर्ष बुजुर्ग पॉजिटिव आया है
भोलाकापुरा सैनिक कॉलोनी से 54 वर्ष की अधेड़,न्यायपुर करेली से 40 वर्ष की महिला,रेलेवे कॉलोनी से 56 वर्ष का पुरूष,टैगोर टाउन से 42 वर्ष का व्यक्ति,प्रीतमनगर से 65 वर्ष,24 वर्ष,सुलेम सराय से 30 वर्ष,जार्जटाउन से 60 वर्ष, करछना से 30 वर्ष के पुरूष और महिला ग्राम से 62 वर्ष,दरभंगा कॉलोनी से 76 वर्ष, एसआरएन से 30 वर्ष की महिला संक्रमित पाई गई।

Related Articles

Back to top button