Latest

आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति सहित पन्द्रह बकरियों की मौत

मांडा ,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा क्षेत्र के भवानीपुर देवरी खुरमा गांव में सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी बिजय बहादुर पाल भेड़ चराने पहाड़ स्थित देवरी सूर्य ऊर्जा प्लांट के बगल गया था और देर शाम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने देवरी गांव स्थित पहाड़ पर जाकर देखा तो विजय बहादुर पाल की मृत्यु हो चुकी थी प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को विजय बहादुर पाल उम्र(17 )वर्ष भेड़ चराने पहाड़ पर गया था जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजय बहादुर पाल के मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पिता फूलचंद पाल माता फूल कली बड़ा भाई राजकुमार पाल छोटा भाई मल्लू पाल छोटी बहन जीताअंजलि का रो रो कर बुरा हाल है वहीं मौके पर पहुँचे दरोगा संतोष सिंह सिपाही जुबेरअहमद हल्का लेखपाल अमरनाथ ने पंचनामा कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए इसी तरह खुरमा गांव में संतलाल भी आकाशीय बिजली से झुलस गए उन्हें आनन-फानन में माण्डा सीएचसी ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और संतलाल की मौके पर छ बकरियों की मौत हो गई इसी तरह आकाशीय बिजली से देवरी गांव में लालता प्रसाद कोल की नौ बकरियों की मौत हो गई

Related Articles

Back to top button