Latest

खड़े ट्रक से कार की भिड़न्त, चालक की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जार्जटाउन पुलिस ने ठेकेदार की हत्या मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद किया है।

पकड़ा आरोपित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी गोविन्दपुर निवासी महेन्द्र यादव है। यह जानकारी देते हुए जार्जटाउन थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि 01 दिसम्बर की शाम मेडिकल कालेज चौराहे के समीप अतरसुइया थाना क्षेत्र के बाबा जी की बाग निवासी बच्चा यादव उर्फ वीरेन्द्र कुमार यादव की उसके दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमेें इससे पूर्व नगर निगम के ठेकेदार राजेश यादव को पहले पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि महेन्द्र यादव फरार था।

पुलिस उसकी तलाश में लगातार संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने सोमवार की भोर महेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button