Latest

मैत्री मैच में परवेज, कपिल और विजय चमके

डीएसएस और उत्तर मध्य रेलवे एकादश विजयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । परवेज अहमद के शतक (105 नाबाद, 68 गेंद, 15 चौके) की मदद से डीएसए एकादश ने रेल विद्युतीकरण एकादश को 44 रन और एस. कपिल (16 रन व चार विकेट) एवं विजय द्विवेदी (33 रन एवं तीन विकेट) की बदौलत उत्तर मध्य रेलवे एकादश ने मैत्री क्रिकेट मैच में आर्किटेक्ट एकादश को पांच विकेट से हराया। रविवार को डीएसए मैदान पर डीएसए एकादश ने 20 ओवर में 201 रन (परवेज अहमद 105 नाबाद, वीरेंद्र 28, एबी सरन 3/25 रॉयल प्रसाद 2/39) बनाए। जवाब में रेल विद्युतीकरण की टीम 20 ओवर में 157 रन (आकाश श्रीनेत्र 58, रॉयल प्रसाद 57, श्रवण कुमार 4/23) पर सिमट गई। रेलगांव मैदान सुबेदारगंज में खेले गये मैच में आर्किटेक्ट एकादश ने 20 ओवर में 121 रन (फैजल 36, अक्षत टंडन 21, एस. कपिल चार, विजय द्विवेदी तीन विकेट) बनाए। जवाब में उमरे एकादश ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 05 विकेट पर 122 रन (विजय द्विवेदी 33, गोलू 31, एस. कपिल 16) बना लिये। विजय द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

*लक्ष्य के शतक से वाईएमसीए विजयी*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । लक्ष्य यादव के शतक (112 रन, 85 गेंद, 15 चौके) की बदौलत वाईएमसीए स्कूल एंड कॉलेज ने अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में एमआईसी को 127 रन से हरा दिया।
वाईएमसीए ने रविवार को अपने मैदान पर पहले खेलकर 30 ओवर में 203 रन (लक्ष्य यादव 112, कुणाल गौर 55, मो. अक़दस एवं अली अब्बास दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एमआईसी की टीम 17.2 ओवर में 76 रन (अता-ए-मुस्तफ़ा 22, दीपांशु एवं सूर्यांश कुमार दो-दो विकेट) पर सिमट गई। लक्ष्य यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button