Latest

चिकित्साकर्मी व पुलिस पर कोरोना वार, एक दिन में सामने आए 233 नए मामले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से अपना पांव पसार रहा है। रविवार को जिले में 233 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें फतेहपुर में तैनात शहर निवासी एक डिप्टी सीएमओ, सीएचसी के एक चिकित्साधिकारी एवं शहर के एक फिजियोथैरेपिस्ट भी शामिल हैं। वहीं आठ पुलिसकर्मी जिनमें दारागंज थाने में पांच सिपाही व एक कंप्यूटर आरपेटर के साथ-साथ सिविल लाइंस थाने के दो सिपाही कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
रीवा रोड स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत दस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां पहले भी करीब एक दर्जन कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। मेजा के ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ कोरांव कार्यालय के दो कर्मचारी भी कोराना पाजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा पांच शिक्षक और करीब आधा दर्जन दुकानदार भी कोरोना की चपेट आए हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कुल 233 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। आवश्यकतानुसार उनका उपचार किया जा रहा है।

एसआरएन में चार ने तोड़ा दम

एसआरएन के कोविड अस्पताल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की रविवार को मौत हो गई। इनमें दो महिला और दो पुरुष हैं। इन चार मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 77 हो गई है। धूमनगंज निवासी 49 वर्षीय महिला को सात अगस्त को कोरोना संक्रमित होने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मधुमेह और ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी। शनिवार की रात से ही उनकी तबीयत बिगडने लगी थी। इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, अशोक नगर कैंट निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग को एक अगस्त को भर्ती कराया गया था। उनके गुर्दे का इलाज चल रहा था। पिछले दो दिनों से उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। रविवार दोपहर दो बजे उनकी मौत हो गई। बहादुरगंज के 52 वर्षीय व्यक्ति को सात अगस्त को कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले से सांस संबंधी और बीपी की परेशानी थी। तबीयत बिगडने के बाद शाम सात बजे उनकी मौत हो गई। मिर्जापुर की 55 वर्षीय महिला को छह अगस्त को भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। तबीयत बिगडने पर रविवार सुबह दस बजे उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button