Latest

प्रोफेसर रामगोपाल यादव की उम्र दीर्घायु हो और हम लोग के मार्गदर्शक हमेशा बने रहे- नरेंद्र सिंह

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के 75 वें जन्म दिन पर यज्ञ, हवन एवं भंडारा कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के 75 वें जन्म दिन पर आज प्रसिद्ध तांत्रिक रमेश जी महाराज के  जार्ज टाउन मुहल्ले में स्थित यज्ञ शाला में सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यज्ञ, हवन एवं भंडारा आयोजित कर उनके स्वास्थय एवं दीर्घायु होने की कामना की l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाजवादियों को सैद्धांतिक, वैचारिक पाठ पढ़ाने वाले, खुद के जीवन को एक आदर्श मिसाल बनाने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव जी आने वाले दिनों में भी इसी तरह से स्वस्थ रहकर पार्टी जनों को मार्ग दर्शन देते रहें यही कामना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह, अनिल यादव, वजीर खान, दान बहादुर मधुर, हिमांशु सिंह, ननकऊ यादव, संदेश यादव, उरूज अहमद, आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button