समाजवादी व्यापार सभा ने 16 सितंबर को प्रयागराज मंडली सम्मेलन कराने के लिए कसी कमर

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में समाजवादी व्यापार सभा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता मे स्थान करेलाबाग बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आसमान छूती महंगाई पर योगी सरकार अंकुश लगाने मे नाकाम है । और सरकार व्यापारियों का शोषण हो रहा है बाजार बाजार जाकर जागरूकता अभियान चलाइए 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय हम 400 सीट जीत रहे हैं।वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को दिन बृहस्पतिवार को स्थान राजश्री मंडपम निकट चंद्रलोक टॉकीज प्रयागराज मैं कार्यक्रम होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुं रेवती रमण सिंह राज्यसभा सांसद
विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु गुप्ता प्रदेश महामंत्री एवं दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गुप्ता प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी कार्यक्रम के अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में प्रयागराज कौशांबी फतेहपुर प्रतापगढ़ के व्यापार सभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होना तय हुआ है। बैठक में महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी महामंत्री नंदलाल निषाद नंदा युसूफ अंसारी अशोक गुप्ता सुरेश सिंह मो.चांद लालजी गणेश साहू मनोज गुप्ता रानी केसरवानी अनीता गुप्ता मो.अरशद रोशन जीतू सोनकर विजय साहू अरमान कुरेशी अब्दुल मन्नान अरमान कुरेशी विजय साहू अमित गुप्ता शशांक साहू रामबाबू आदि व्यापारी मौजूद रहे ।



