Video: साहित्यकार ही राष्ट्रीय चेतना के साथ राष्ट्र का सृजन कर सकते हैं

प्रयागराज। मानस दर्शन समिति ट्रस्ट राम लीला प्रांगण पर तुलाराम बाग मधवापुर में शहीद दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने में साहित्यकारों का योगदान महत्वपूर्ण है।
साहित्य सृजन के साथ साथ राष्ट्रीय चेतना राष्ट्र का सृजन सिर्फ रचनाकार ही कर सकता है । मानस दर्शन समिति के संरक्षक धीरेंद्र श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता नीरज सिन्हा ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार जनकवि प्रकाश जी ने किया। कवि सम्मेलन में वाणी वंदना डॉ आभा श्रीवास्तव ने किया उन्होंने अपनी पंक्तियां पढ़ी, जिस देश की खातिर मरे इस देश की खातिर, तिरंगा हो कफ़न मेरा ही सम्मान दे दो मां।
तदुपरांत प्रतापगढ़ की धरती से पधारे युवा कवि योगेश झमाझम नी अपनी कविताओं से लोगों को आह्लादित कर डाला। जिसने शौर्य का मान बढ़ाया, f-16 को मार गिराया, उस भारत मां के वीर लाल का वंदन है अभिनंदन का अभिनंदन है।।
तदुपरांत डॉ नयाब बलियावी प्रख्यात शायर ने अपनी गजलों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर डाला। न टूट सकेगा हिंदुस्तान , ना टूट सकेगा हिंदुस्तान।इसके बाद युवा कवि अमित जौंन पूरी ने अपनी कविता से श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया।
कोई भाई और भतीजा उसका सत्ता धीश नहीं, महंगी गाड़ी कोठी बंगला का भी है आशीष नहीं।। संचालन कर रहे गीतकार शैलेंद्र मधुर ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर डाला।
हवाले देश के जिसने किया अपनी जवानी को,सुनो आज़ाद के किस्से भगत सिंह की कहानी को। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ गीतकार जनकी प्रकाश जी ने अपनी रचनाओं से लोगों को भाव विभोर कर डाला। देश के शहीदों को सलाम लिखेगी, सबके दिलों में हिंदुस्तान लिखेगी।
युवा कवि ईश्वर शरण शुक्ल ने पड़ोसी मुल्क के विवेक पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया, उन्होंने पढ़ा, अपने पड़ोसी मुल्क की नियत खराब है हर वक्त वह जुनून का पिए शराब है, दोस्ती के लफ्ज़ को वह जानता नहीं, है वजह यह खास की रिश्ता खराब है। कवि सम्मेलन में संतोष शुक्ला समर्थ, जितेंद्र मिश्र जलज, लालजी सिंह बड़े बाबू, ब्रिज मोहन रसिया अखिलेश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य रचनाकारों ने काव्य पाठ कर राष्ट्रीय पंक्तियों से पूरा वातावरण राष्ट्र मय कर दिया।
इस कार्यक्रम को श्रोता तक पहुँचाने मे मुख्य आयोजक के रूप मे प्रमोद बसंल जी गुप्ता मेडिकल स्टोर बैरहाना के श्री निरंजन लाल गुप्ता ,आनंद टाइल्स वर्ल्ड के प्रोपराइटर अजय श्रीवास्तव जी ने शहीदों के लिए आयोजन करने के दिल से आभार प्रकट किया सगंम हास्पिटल के निदेशक डा पी सी यादव जी ने कवियो को लल्लन टाप का बैच पहनाकर अभिवादन कर चौथी श्रंखला को जोड़ कर श्री गणेश किया।
दीप प्रज्वलन मे मानस दर्शन समिति के अध्यक्ष श्री अरूण कुमार पटेल लाली जी ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया इस शुभ अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव( पप्पू डिश ), शिवमोहन सिहं ,केशव सिसौदिया,अनूपश्रीवास्तव,
रघुपति सिन्हा ,राजीव गुप्ता,हरिकेश तिवारी,उत्कल शुक्ला मिडिया प्रभारी का मुख्य योगदान रहा ।




