5 जुलाई राशिफल : विरोधियों से समझौता न करें

कल दिनांक 5 जुलाई 2021 दिन सोमवार,आषाढ़ कृष्ण पक्ष तिथि एकादशी दिन सोमवार दिनमान 33 घटी 50 पल रात्रि मान 43 घाटी 40 पल नक्षत्र भरणी दिन में 1:34 तक धृति योग दिन में 3:25 तक बव करण मेष राशि की चंद्रमा आज का विशेष पर्व योगिनी एकादशी व्रत समस्त संवत 2078 शक 1943 ।
*मेष राशि*
राशि का स्वामी मंगल होने के नाते हनुमान जी का दर्शन पूजन व्रत कल्याणकारी होगा विरोधियों से समझौता न करें।
*वृष राशि*
परिवार से सहायता प्राप्त हो सकती है घर में मांगलिक कृत्य होंगे तथा पारिवारिक वृद्धि होगी।
*मिथुन राशि*
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा राजनीतिक व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा परंतु अपनी बात पर बने रहना होगा।
*कर्क राशि*
सूर्यनारायण के प्रति श्रद्धा एवं जल अर्पण करना लाभकारी होगा माता पिता की सेवा आपके लिए सर्वोपरि है।
*सिंह राशि*
विवाद का निर्णय शीघ्र लेना पड़ सकता है अतः सोच समझकर निर्णय लेना और योजना बनाना उचित होगा।
*कन्या राशि*
यात्रा से विशेष लाभ का योग है मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी समाज में सामाजिक दबाव भी बनेगा।
*तुला राशि*
तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है नए मित्रों का अभ्युदय होगा शासन सत्ता से लाभ प्राप्त होगा।
*वृश्चिक राशि*
परिवार में नए आदमी का आगमन नए स्रोतों का रास्ता निकाल सकता है धैर्य पूर्वक निर्णय लें।
*धनु राशि*
शनि ग्रह का दबाव प्रभाव आपके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पर अधिक खर्च कर आ सकता है अतः सोच समझकर निर्णय लेना उचित होगा।
*मकर राशि*
धार्मिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा बच्चों को शिक्षा पर खर्च करना पड़ सकता है।
*कुंभ राशि*
मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी आज का समय आपको समाज में देना पड़ेगा।
*मीन राशि*
तेज गति से वाहन न चलाएं जल्दबाजी में निर्णय ना लें नई वस्तु का क्रय करने का प्रयास करें।
(आचार्य देवराज शुक्ला )
मो०- 8009622328


