Latest

ऋचा सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर

अतिक्रमण ढहाने गई पहुंची टीम का किया विरोध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व सांसद अतीक अहमद गैंग के अरशद व राशिद के अतिक्रमण किए गए मकान को ढहाने गई प्रशासन व पीडीए की टीम का विरोध करने पर सपा नेत्री ऋचा सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए सपा नेत्री व उनके एक दर्जन समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
प्रशासन व पुलिस की टीम का कहना है कि बेली उपरहार में राजकीय आस्थान की जमीन पर अरशद व राशिद ने कब्जा किया था। प्रशासन की टीम अरशद का अवैध निर्माण ढहाने पहुंची। मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा नेत्री ऋचा सिंह पहुंचीं और कार्रवाई का विरोध करने लगीं। धरना देकर प्रशासन की टीम को दो घंटे तक कार्रवाई से रोक दिया। तहसीलदार सदर, कानूनगो और लेखपाल के जरिए थाने में तहरीर दी गई है। साथ ही मकान में रह रहे कुछ लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी गई है।
प्रशासन की टीम अरशद के जिस मकान को ढहाने गई थी उसका आगे का हिस्सा दो मंजिला है। यह निर्माण नया है। जबकि पीछे तीन मंजिला हिस्सा पुराना है। इसमें लॉज भी है। विरोध के बाद टीम ने आगे के मकान का आंशिक हिस्सा गिरा तो दिया लेकिन तब तक अंधेरा हो गया था। पीछे का हिस्सा गिराने के लिए मकान में रहने वालों को दो दिन का समय दिया गया है।

Related Articles

Back to top button