Latest

पांचवी बार बसपा ही बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार- सतीश चन्द्र मिश्रा

किसान, बेरोजगार और महिलाओं ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी बहन मायावती के नेतृत्व में 2012 के बाद पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। दस दिन बाद चुनाव की घोषणा होते ही विरोधियो के पैर के नीचे की जमीन खिसक रही है। किसी भी वर्ग जाति व धर्म का व्यक्ति भाजपा सरकार से संतुष्ट नही है। भाजपा ने सिर्फ जनता को छलने का काम किया है। जनता सपा के कुप्रशासन को देखा और सब लूट, खसोट, फिरौती, बलात्कार से तंग होकर जनता भाजपा के छलावे में आकर उसकी सरकार बनवा दी। दंगे होते नहीं बल्कि दंगे करवाये जाते है। 134 दंगे सपा की सरकार में हुये। बसपा की सरकार में एक भी दंगे नही हुये उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ के 28 विधानसभाओं द्वारा अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान के प्रांगण में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाने हेतु सुरक्षित विधानसभाओं की मण्डल स्तरीय विशाल जनसभा को बतौर अध्यक्ष सम्बोधित करते हुये कही।
उन्होंने आगे कहा कि बसपा जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा के वादे किये आज हर दो घंटे में महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। बसपा सरकार में आधी रात को भी महिलाएं बेहिचक बाहर निकल सकती थी। केवल बहनजी ही कानून के द्वारा कानून का राज चलाया था। भाजपा सरकार तो कानून अपने हाथों में ले लिया है वो दूसरे पर कानून का राज क्या चलाएगा। भजपा ने बेरोजगारों, महिलाओं, किसानों सबके साथ छलावा किया है। पूर्व मंत्री नकुल दुबे और युवा नेता कपिल मिश्रा ने बसपा शासन की उपलब्धियां बतायी। दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार नौकरियां तो नहीं दे सकी बल्कि दो करोड़ नौकरियां छीन जरूर ली है। एक ओर जहां भाजपा सरकार मोबाइल टैबलेट देने का जो वादा कर रही है । लोगो को हाथ फैलाने पर मजबूर कर रही है। वहीं बसपा सरकार होती तो लोगो को काम देकर मोबाईल टैबलेट खुद खरीदने लायक बना देती। भाजपा सरकार को दो वक्त की रोटी उपलब्ध कराना मुश्किल है। बेरोजगार किसान मजदूर महिलाएं ही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक देंगी।
प्रभारी प्रत्याशियों में अतुल द्विवेदी, घनश्याम पांडेय, नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, अजय यादव, रामतौलन यादव, दसरथ लाल सरोज, संतोष त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, नीतू कनौजिया, राजबली जैसल ने भी विचार रखे। जनसभा में मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम, बाबूलाल भंवरा, राजू गौतम, गुलाब चमार, अतुल कुमार टीटू, आरएन पंथारी, ज्ञान सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, संतोष हेला, शारदा प्रसाद, रविन्द्र गांधी, एड.रामचन्द्र वर्मा, एड.रामबृज गौतम सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कुशल संचालन जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने किया।

Related Articles

Back to top button